DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
28 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अपने विभाग के कर्मचारियों के फोन न उठाने से परेशान हो गए है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी उनका फोन नहीं उठाते तो दुःख होता है। यह बात ऊर्जा मंत्री ने सोलन में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटिड की राज्य स्तरीय जूनियर इंजीनियर, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर एसोसिएशन के तृतीय वार्षिक समारोह के दौरान अपना दुखड़ा कर्मचारियों से सांझा किया और आग्रह किया कि सात बजे के बाद फोन उठाना कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कई बार जब वह कर्मचारियों को फोन करते है तो उनका फोन ही नहीं उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब हम रात 12 बजे तक फोन उठाते है और देर रात को आए काल को सुबह सात बजे काल वापिस करते है, तो कर्मचारियों का कर्तव्य भी है कि वह विद्युत उपभोक्ता की काल भी काल को उठाएं। 

साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय आधुनिकता का है और विद्युत आपूर्ति गुल हो जाती है तो लोगों परेशान हो जाते है, उनकी परेशानी का हल निकलने के लिए काल उठानी आवश्यक है और अगर उनकी व्यस्तता है तो इस अवधि में फोन पर आई काल को वापिस करने की आदत्त जरूर डालें।

छोटी बात से होती है बोर्ड की छवि खराब
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों से बोर्ड की इमेज खराब होती है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में 04 दिन तक लाइट नहीं थी। इसका पता लगाने के लिए जब सम्बंधित एसडीओ को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद जेई से इस बारे पता किया कि क्या उन्हें पता है। पता होने पर क्या काम किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेवारी बनती है और इस जिम्मेवारी को समझना चाहिए। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सोलन को नगर निगम बनाने के फैंसले का किया धन्यवाद
ऊर्जा मंत्री ने सोलन शहर के निवासियों को नगर निगम मिलने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम बनने से सोलन शहर विकास का पर्याय बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों का समग्र विकास करने के लिए वचनबद्ध है और इसीलिए प्रदेश के मुख्य शहरों में नगर निगम बनाने का वर्तमान सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने में फील्ड कर्मचारियों कीअहम भूमिका
उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों की प्रदेश के सभी लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका है। विद्युत बोर्ड के फील्ड कर्मचारी राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बना रहे हैं और इस सेवा भाव के लिए वे बधाई के पात्र हैं। 

कर्मचारियों को अपनी कार्यक्षमता में करनी होगी वृद्धि
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बिजली कर्मचारियों को अपनी कार्यक्षमता में और वृद्धि करनी होगी जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को और अधिक संतुष्टि मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विद्युत क्षेत्र को गत 03 वर्षों के दौरान नई दिशा दी है। जिसके परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला की विद्युत आपूर्ति को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा और इसके लिए जल्द ही 50 एमवीए का एक और विद्युत ट्रान्सफार्मर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने एसोसिएशन की प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।