28 फरवरी से पहले बनाए जाएं सभी पात्र लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

Kullu Others

DNN कुल्लू

18 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस. के. पराशर ने जिला के समस्त  विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-2 विकास खंड के अंतर्गत आयुष्मान भारत  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बचे पात्र लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 28 फरवरी, 2021 से पहले बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड सम्बंधित पंचायतों में स्थापित  लोक मित्र केन्द्र/सीएससी के माध्यम से बनाए जाएंगे। इसलिए जिन लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें पंचायत प्रधान तथा सचिव सम्बंधित पंचायत में स्थापित लोक मित्र केन्द्र/सीएससी के माध्यम से अपने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिन लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं, उनकी सूची पहले ही आशा कार्यकर्ता तथा लोकमित्र केन्द्र/सीएससी  को उपलब्ध करवा दी गई है। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधाानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितम्बर, 2018 से आरंभ की गई है । जिला कुल्लू में योजना के तहत 1 लाख से अधिक लोगों की सूची बनाई गई थी जिसमें से शेष बचे 24 हजार लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं।

News Archives

Latest News