हाई-वे पर फिर सड़क से बाहर जा गिरी गाड़ी, नहीं थमा हादसे का सिलसिला

Others Solan

-जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों बाद लगाए जा चुके है साइन बोर्ड व कैट ब्रेकर

DNN सोलन ब्यूरो(आदित्य सोफत)
13 फरवरी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर कैट ब्रेकर लगाने के बाद भी हादसे थम नहीं रहे है। शमलेच के समीप बने फ्लाईओवर के बाद ब्लैक स्पॉट बन चुका है। इस स्पॉट के आसपास 44 वां हादसा हुआ है। बीती रात भी एक गाड़ी सड़क से बाहर चली गई। इस स्पॉट पर हादसे क्यों हो रहे है यह लोगों की समझ से परे होता जा रहा है।

आए दिन यहां पर गाड़िया सड़क से बाहर जा गिरती है, जिससे अब काफी खतरा पैदा हो गया है। बीते दिनों हुए हादसों के बाद जिला उपायुक्त सोलन द्वारा फोरलेन निर्माता कंपनी को साइन बोर्ड व कैट ब्रेकर लगाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके पश्चात यहां पर कैट ब्रेकर व साइन बोर्ड लगाए गए है।

बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर बड़ोग बाईपास पर बनी टनल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। यहां से केवल सोलन से कुमारहट्टी की ओर जा रहे वाहन ही टनल से गुजर सकते है। इससे पहले टनल को जाने के लिए शमलेच के समीप से फ्लाईओवर बनाया गया है। फ्लाईओवर के बाद थोड़ी दूरी पर एक मोड़ है, जहां पर बार-बार हादसा पेश हो रहा है

। बीते तीन महीनों की बात की जाए तो यहां कभी सड़क पर के वाहन पलट गया, तो कभी टक्कर हो गई। यही नहीं कई वाहन सड़क से बाहर जा गिरे है। फोरलेन निर्माता कंपनी ने बीते दिनों इस स्पॉट पर स्पीड अधिक न हो इसके लिए कैट ब्रेकर व सफेद पट्टियां लगाई गई है। इसी के साथ साइन बोर्ड भी लगे है, इसके बाबजूद यहां पर हादसे थम नहीं रहे है।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और फोरलेन निर्माता कंपनी इस स्पॉट पर हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाएगी।

News Archives

Latest News