रत्न पाल को  28500 वोट का मिलना उपलब्धि

Arki Others Politics

डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक बाबू राम पंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गोविंद राम शर्मा पूर्व विधायक एवम रत्न सिंह पाल भाजपा प्रत्याशी अर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा अर्की में बूथ वाइज चुनाव समीक्षा रहा। इस दौरान जिन बूथों पर भाजपा को कम वोट पड़े उक्त कारण जानने व भविष्य में उन कमिया को दूर करने एवम लीड बढ़ाने पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी रत्न पाल को  28500 वोट का मिलना एक अभूत पूर्व उपलब्धि है। एक मुख्यमंत्री के सामने नए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ कर सम्मानित वोट लेना भाजपा व प्रत्याशी की जीत है, दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवम पूरी सरकारी अमला लगने के बाद भी मात्र 6000 की लीड लेना कांग्रेस की जीत कोई मायने नही रखती  है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ एवम आमजन के चुनाव के दौरान उनको दिए गए भारी मतों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर आम जनता के बीच जाकर भी धन्यवाद कर रहे है। उनका कहना है कि अर्की के सभी विकास कार्य आमजनता के सहयोग उनके बीच जाकर किये जायेंगे एवम दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर विकास कार्य करवाये जाएंगे। साथ ही उन्होंने 2019 में आने वाले लोकसभा  चुनावों के लिए कार्यकर्ताओ ने कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में राकेश भारद्वाज, बालक राम शर्मा, अमरसिंह ठाकुर सदस्यप्रदेश कार्यकारिणी, सोनू सोनी भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रमेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश गौतम पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सुरेश जोशी, आशा परिहार, रामजी ठाकुर मण्डल उपाध्यक्ष,डीकेशर्मा,यशपाल कश्यप मण्डल महासचिव, योगेश गौतम भाजयुमो अर्की अध्यक्ष,भगतराम बहलवाल,दलीप पाल,नरेंद्र हांडा,मंशाराम ठाकुर,नवींन गुप्ता एवम अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News