DNN शिमला
1 फरवरी । पर्यटको की बढ़ रही आवाजाही को देखते हुए कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेलवे ने दो अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है । सोमवार को कालका और शिमला के बीच एक फरवरी से कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस और कालका-शिमला कालका स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है।सुबह 10:25 पर पहली ट्रेन शिमला पहुची हालांकि पहले दिन तीन यात्रियों को लेकर ट्रेन शिमला पहुची ट्रेन।
04527 कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 10.25 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से कालका के लिए 04528 शिमला-कालका शिवालिक एक्सप्रेस शाम 5.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 10.30 बजे कालका पहुंचेगी। कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 11.35 बजे शिमला पहुंचेगी।
मौजूदा समय में कालका और शिमला के बीच दो गाड़ियां चल रही हैं। इनमें से एक हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि को भी 31 जनवरी से 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
शिमला रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने कहा कि यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के चलते रेलवे प्रबधन ने आज से दो ट्रेन शुरू कर दी है। कोरोना काल के बाद दो ट्रेनें ही ट्रेक पर चलाई जा रही थी जोकि पूरी तरह से फूल आ रही थी अब यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की गई है ।
बता दे शिमला कालका ट्रेक पर छे ट्रेनें चलती थी लेकिन कोरोना के चलते 8 महीने तक बन्द रही लेकिन ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद पहले एक ट्रेन चलाई गई उसके बाद स्पेशल ट्रेन शुरू की गई लेकिन पर्यटको की आवाजाही बढ़ने के बाद दो और ट्रेनें शुरू की गई है।














