आरटी-पीसीआर टैस्ट में 13 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

Hamirpur Others
DNN हमीरपुर
17 जनवरी। जिला में रविवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 13 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव नारा के 5 लोग 12 वर्षीय लडक़ा, 12 वर्षीय लडक़ी, 10 वर्षीय लडक़ा, 40 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
बड़सर के ही गांव बाहिरू की 67 वर्षीय महिला, दंगड़ी क्षेत्र के गांव करकोहा का 51 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी क्षेत्र के गांव मण के 2 लोग 34 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय लडक़ा, धनोट के 2 लोग 56 वर्षीय व्यक्ति और 53 वर्षीय महिला और रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

 

News Archives

Latest News