जानिए! विकास खण्ड धर्मपुर की 44 पंचायतों का चुनाव शेड्यूल, तीन चरणों मे किस प्रकार होंगें चुनाव

Baddi Baddi + Doon Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

22 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों मे चुनाव होंगे। इस अधिसूचना के जारी के बाद विकास खण्ड धर्मपुर द्वारा भी 44 पंचायतों में चुनाव करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) व विकास खण्ड धर्मपुर के खंड विकास अधिकारी रविकुमार बैंस ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 17 जनवरी को विकास खण्ड धर्मपुर की 15 पंचायतों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण 19 जनवरी को भी विकास खण्ड धर्मपुर की 15 पंचायतों में चुनाव होंगे, जबकि तीसरे चरण में विकास खण्ड धर्मपुर की 14 पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

News Archives

Latest News