नगर परिषद हमीरपुर की अनुपूरक मतदाता सूचियों के लिए आवेदन 17 तक

Hamirpur Politics
DNN हमीरपुर
14 दिसंबर। नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों की अनुपूरक मतदाता सूचियों को तैयार करने का कार्य परिषद कार्यालय में जारी है।
परिषद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने नगर निकाय क्षेत्र हमीरपुर के लोगों से अपील की है कि किन्हीं कारणों से अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है तो वह अनुपूरक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए 17 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकता है।

News Archives

Latest News