अज्ञात लोगों ने एक युवक पर चलाई गोली

Crime Kangra

DNN बैजनाथ

बैजनाथ स्थित लंबागांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच के मामले का जायजा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम विनय शर्मा है और वह गांव दसलूं लोअर लंबागांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल के परिवार के सदस्यों ने ही युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। घायल ने पुलिस को बताते हुए कहा कि वह खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने गए थे। वही लंबागांव कि ओर से एक गाड़ी आई जिसमें तीन युवक थे। उन्होंने विनय से तलवाड़ का रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया। घायल युवक ने बताया कि बचाव के लिए उसने जब शोर मचाया तो शोर मचने के डर से किसी एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी लंबागांव अश्विनी शर्मा ने की है । उन्होंने बताया कि घायल को गोली लगने मारपीट से मुह व पेट में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News