DNN ऊना ब्यूरो
02 दिसम्बर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में बद्दी की फार्मा कम्पनी एएनजी लाईफ साईंसेज इण्डिया लिमिटेड ने अपने उत्पादन संस्करण में नियुक्ति के लिये कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया, जिसमें 70 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ, जो 9 दिसम्बर को कंपनी में अपनी उपस्थिति देंगे। चयनित अभियार्थियों को कम्पनी के उप-महाप्रबन्धक पी. के. शर्मा तथा औधोगिक प्रशिक्षण सॅंस्थान ऊना के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा द्वारा मौके पर ही नियुक्ति पत्र बांटे। 
















