कुल्लू में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की जिला अधिकारियों से बैठक

Kullu Others

DNN कुल्लू

27 नवम्बर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद शुक्रवार से तीन दिवसीय कुल्लू जिला के प्रवास पर होंगे। वह 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में जिला अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधनमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा इन समुदायों के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

29 नवम्बर को वह कसोल व मणिकर्ण घाटी का दौरा करेंगें। वह 30 नवम्बर को कुल्लू से वापिस रवाना होंगेे। 28 नवम्बर को बाद दोपहर 2.30 बजे जिला अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत वह जिला परिषद सभागार में मीडिया से भी रू-ब-रू होंगे।

News Archives

Latest News