शादी से लौट रहे थे कार खाई में गिरी 1 की मौत

Crime Kasauli Solan
DNN धर्मपुर
धर्मपुर के तहत एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 पुलिस के अनुसार वीरवार सायं कठनी-खालटू मार्ग पर आरला गांव के समीप यह हादसा हुआ। घटना में दो महिलाएं व बच्चों को भी चोटें आई हैं जिनका उपचार सुबाथू के छावनी अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना में केशवराम नामक व्यक्ति की मौत हो गई।  पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मपुर थाना के एडिशनल एसएचओ सहदेव ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News