आवासों का लोकार्पण करेंगे मंत्री सुरेश भारद्वाज

Politics Solan

DNN सोलन 
06 नवम्बर। शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 07 तथा 08 नवम्बर को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। सुरेश भारद्वाज 07 नवम्बर को सोलन के चम्बाघाट में प्रातः 10.30 बजे एकीकृत आवास एवं बस्ती विकास कार्यक्रम के तहत निर्मित आवासों का लोकार्पण करेंगे।
शहरी विकास मंत्री तदोपरांत नगर परिषद सोलन के वार्ड नंबर 11 में आस्ट्रेलियन विधि से निर्मित जल भण्डारण टैंक का लोकार्पण करेंगे।
आवास मंत्री नगर परिषद हाॅल सोलन में लाभार्थियोें को फ्लैट एवं आवास का आबंटन करेंगे तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
सुरेश भारद्वाज 08 नवम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के बथालंग के प्रवास पर रहेंगे। शहरी विकास मंत्री इस दिन प्रातः 10.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में प्रदेश के 21वें तथा सोलन जिला के 18वें जनमंच की अध्यक्षता करेंगे।

News Archives

Latest News