समय की मांग को देखते हुए किया जा रहा है क्षेत्रों का विस्तारीकरण, सोलन विकास की राह पर उभरता हुआ शहर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

07 नवंबर। प्रदेश में क्षेत्रों का विस्तारीकरण समय की मांग को देखते हुए किया जा रहा है। प्रदेश में शहरीकरण विकास के साथ-साथ बढ़ता है। इन सभी को देखते हुए सोलन को अब नगर निगम का दर्जा दिया गया है। यह बात शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इससे पहले मंत्री सुरेश भारद्वाज के सोलन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस दौरान सोलन को नगर निगम बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि बहुत से लोग सोलन में बसना चाहते है। इसके पीछे कारण सोलन एक विकास की राह पर उभरता हुआ शहर है। सोलन में लोग इसलिए भी बसना चाहते है क्यूंकि यहां का वातावरण भी मौसम के अनुकूल रहता है। इसके चलते सुविधाओं की आवश्यकता रहती है। सोलन की जनसंख्या भी बढ़ती जा रही है और शहर के आसपास आधुनिक शैली के मकान बन रहे है। लोग सोलन में जमीने खरीद रहे है। इन सभी को देखते हुए हुए यहां पर सीवरेज, पानी व बिजली जरूरत है।  इस दृष्टि से भाविकरण किया जाता है।अनेकों वर्षों से थी मांग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की पूरी

सोलन के लोगों की अनेकों वर्षों से नगर निगम बनने की मांग थी। इसके लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा भी नगर निगम संघर्ष समिति भी बनाई गई थी। साथ ही भाजपा मंडल व अन्य राजनैतिक पार्टिया भी नगर निगम की मांग थी। इस मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया है।

मजबूरन बनानी पड़ती है पॉलिसी

प्रदेश में शहरों को पूर्ण रूप से दर्जा मिल जाए और मकानों को भी बनाने के लिए सिस्टम बन जाएं। इसके लिए सभी चीजों को ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में यह देखने को मिला कि जहां पर पहले नगर  परिषद थी वहां पर अंग्रेजों के समय में भी नक्शा बनता था। वह नक्शा काफी अलग होता था, लेकिन उसके बाहर भी वहां निर्माण हो गया है। उसके कारण काफी मुश्किलें आ रही है, रिटेंशन पॉलिसी बनानी पड़ती है। सोलन व बाकि शहरों में ऐसा न हो इसके लिए समयानुसार उसे पूर्ण दर्जा दिया गया है।

News Archives

Latest News