DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
06 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन सिद्धपुर के आवश्यक रखरखाव के चलते 09 नवम्बर, 2020 को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान धलूं, तगरोटी, रमेढ़, सिद्धबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुर्लू, बरवाला, तपोवन, झियोल, खनियारा, यूनिवर्सिटी, पटोला, टिल्लू, दाड़ी, हब्बड़, पासू, शीला, रक्कड़, टंग, क्लब मोहिन्द्रा, दाड़नू चोहला, कंड इत्यादि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।















