किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार प्रयासरत

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

29 अक्तूबर। देश में मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है। इस के लिए मोदी सरकार ने किसानों के लिए केंद्र से थोक में बजट जारी किया है। यह बात प्रेस वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुनपुरी ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसान अपने घर के सदस्यों का मोबाइल नंबर याद रखता है उसी तरह से कृषि विभाग के एसएमएस और एडीओ का नंबर भी किसान याद रखें, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि किसान कृषि योजनाओं को अपने घर द्वार तक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेत सरंक्षण योजना हिमाचल में पहली बार भाजपा सरकार ने शुरू की थी। 3 साल पहले शुरू की गई इस योजना से केवल सोलन जिला में ही 304 किसानों ने इसका लाभ प्राप्त कर लिया है। इस योजना पर 6 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। जिला में किसानों को छोटे ट्रैक्टर ( पावर वीडर ) नहीं मिलते थे।

सरकार में माकुल मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 3 वर्ष में जिला सोलन में ही 1022 किसानों को 2 करोड़ 60 लाख की लागत से छोटे ट्रैक्टर दिए जा चुके हैं।  उन्होंने कहा की टोका मशीन के लिए 3 वर्ष में 3 करोड़ 59 लाख का बजट प्रदेश में किसानों को दिया गया है जिसके तहत 7603 टोका मशीन किसानों को दिए जा चुके हैं। घास काटने की मशीन 435 किसानों को 43 लाख 45 हज़ार रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

News Archives

Latest News