ऑलमाइटी ब्लेसिंग के समाज सेवा करते हुए 6 साल हुए पूरे,कैंसर अस्पताल में मुफ्त लंगर बांट रही संस्था

Others Shimla

DNN शिमला (Shimla)

समाजसेवी संस्था ऑल माइटी ब्लेसिंग (Almighty Blessings)  को कैंसर अस्पताल शिमला (Cancer Hospital Shimla) में लंगर सेवा करते हुए छह साल पूरे हो गए है। कैंसर हॉस्पिटल IGMC में 25 अक्टूबर 2014 को ये लंगर चाय से शुरू हुआ था और आज इसमे मरीज़ो व तीमारदारों को ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की व्यवस्था है। इसके लिए संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और भविष्य की संस्था की योजनाओं की जानकारी दी।

सरबजीत सिंह ने कहा कि IGMC में लंगर को छः साल हो गए है। इसमे लगभग तीन हजार लोगों को प्रतिदिन लंगर परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। 25 अक्टूबर 2014 को ये लंगर चाय ओर बिस्कुट से शुरू हुआ था। इस सफर में लाखों लोगों से मिले और लाखों लोग इसमे सहयोग दे रहे हैं। सरबजीत सिंह बॉबी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूरा सहयोग दे रहे हैं। वे छ साल में पांच बार इस लंगर में जा चुके है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी अस्पताल में लंगर शुरू करना चाहते है तो दो महीने का राशन आल माइटी ब्लेसिंग्स देगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था निगम क्षेत्र में कैंसर के मरीजों को मुफ्त में लाने व छोड़ने के लिए एम्बुलेंस चलाई जा रही है। उन्होंने माँग की अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के स्थान पर रोगी तीमारदार कल्याण समिति बनाने की मांग की है। अस्पताल में रोगी के साथ अटेंडेंट भी होते है जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए सरकार को हॉस्पिटल में अटेंडेंट के सोने की व्यवस्था करें।

News Archives

Latest News