SOLAN जिला में कोरोना के 16 नए मामलें, 50 सैम्पल अंडर प्रोसेस

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

25 अक्तूबर। जिला सोलन में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे है। शनिवार को जिला सोलन में 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 330 सैंपल की जांच की गई थी। इन सैम्पलों में से 16 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 264 सैंपल नेगेटिव है, जबकि 50 सैंपल अंडर प्रोसेस है। इन सैंपल में से सीआरआई कसौली में 266 सैंपल की जांच की गई। जिनमें 10 सैंपल कोरोना पॉजिटिव और 206 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीआरआई कसौली में अभी 50 सैंपल अंडर पर चले हुए हैं। ट्रुनेट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल व सीएचसी नालागढ़ में 02 सैंपल की जांच की गई। इनमे 02 सैंपल नेगेटिव आए हैं। रैपिड टेस्ट के माध्यम से जिला में 62 सैम्पल जांचे गए है। जिनमें से 06 सैंपल पॉजिटिव व 56 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
शनिवार को आए 16 मामलों में 08 महिलाएं एवं 08 पुरुष है। इनमें सोलन से 09, बद्दी 04, नालागढ़ 01 एमएमयू 01 व रामशहर का 01 मामला है इनमें आईएलआई 06, डायरेक्ट कांटेक्ट 08 , गर्भवती महिला 01 व फ्लू का 01 मामला है।

News Archives

Latest News