जिलाभर में बंद रहे राशन डिपो, लोग परेशान

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

11 अक्तूबर।  जिलाभर में रविवार को राशन डिपो के बंद होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। लोगों को इस बाबत कोई जानकारी न होने के कारण सारा दिन राशन डिपो के चक्कर लगते रहे। बता दें कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अनलॉक के बाद से रविवार को दुकाने बंद रखने के आदेश है। इसी को लेकर इस रविवार को राशन डिपो भी बंद रखे गए है।  लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण सारा दिन डिपो के चक्कर लगते रह, लेकिन शाम तक डिपो न खुले।

बता दें कि अधिकतर कामकाज करने वाले लोग रविवार को छुट्टी का फायदा उठाकर डिपो  में राशन लेने के लिए आते है, लेकिन लोगों के पास यह जानकारी नहीं थी कि रविवार को राशन डिपो नहीं खुलेंगे।  इस बारे डीएफएससी सोलन मिलाप शण्डिल ने बताया की आदेशों के बाद रविवार को राशन डिपो के बंद रखने के लिए राशन डिपो को बताया गया था।  इसके बाद रविवार को राशन डिपो नहीं खुले है।

News Archives

Latest News