जिला सी०एंड वी० वर्ग भाषा अध्यापक के बैचवाईज साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्युरो

9 अक्तूबर।  उप शिक्षा निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) सीता राम बंसल ने सूचित किया है कि विभाग द्वारा जिला कैडर से सम्बंधित सी0एंड वी0 वर्ग भाषा अध्यापक के बैचवाईज साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए कुल्लू  के उम्मीदवार सम्बंधित दस्तावेजों सहित 12 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे , बंजार के 13 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे तथा आनी के उम्मीदवार 14 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा लोअर विंग कुल्लू के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों अनुसार साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए गए हैं  जिसमें भाषा अध्यापक सामान्य 2005, अनुसूचित जाति, 2008, अनुसूचित जनजाति, 2003 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, 2006 तक के उम्मीदवारों को बैचवाईज साक्षात्कार हेतु बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार पत्र नहीं मिले हैं वह सीधे भी उपरोक्त वांछित वैच अनुसार काउंसलिंग में सम्बंधित एवं वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के दौरान उप शिक्षा निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) कुल्लू के कार्यालय में अथवा दूरभाष नम्बर 01902-222679 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News