गुरुवार को 11 कोरोना मामलों की पुष्टि, जिला में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3,245, एक्टिव केस 432

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
08अक्तूबर। जिला सोलन में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 मामलें आए है। जिला सोलन में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3,245 पहुंच गया है। हालांकि, इनमे से एक्टिव केस 432 है व 2,774 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

जिला सोलन से अभी तक 63 कोरोना मरीजों को माइग्रेट किया जा चुका है और इनमे 58 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जबकि 05 एक्टिव केस है। जिला सोलन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 34 पहुंच चुका है। एक्टिव केस में डीसीसीसी 56, डीसीएचसी में 09, डीसीएच 16, होम आइसोलेशन में 341, मिल्ट्री हॉस्पिटल में 10 मरीजों का इलाज चला हुआ है।

इन मामलों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली व ट्रुनेट के माध्यम से जांचे गए सैम्पलों में 11 सैम्पल कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमे 09 पुरुष व 02 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है।

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए सैम्पलों में 08 व ट्रुनेट के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जांचे गए सैम्पलों में 03 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आए है। जिला में आए 11 कोरोना मामलों में सोलन से 02, बद्दी से 01, नालागढ़ से 05 व अर्की से 03 नए मरीज है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट के पांच, आईएलआई 02 व वालंटियर 04 है।

News Archives

Latest News