DNN सोलन
सोलन शहर के निवासी शहीद कैप्टन संजय चौहान की प्रतिमा को दोबारा से स्थापित कर दिया गया है। सेना ने अपने क्षेत्र में उनकी प्रतिमा को स्थापित किया है। सोलन में सेना के मुख्य गेट पर शहीद की प्रतिमा स्थापित की गई है। सेना के गेट का नाम भी शहीद कैप्टन संजय चौहान रखा गया है। इस सम्मान के लिए शहीद के परिजनों ने सेना के अधिकारियों का अभार जताया है। गौर रहे कि कैप्टन संजय चौहान 28 अक्तूबर 1994 को जम्मू-कश्मीर केकुपवाड़़ा में दुश्मनों से युद्ध करते हुए शहीद हुए थे। चौहान की प्रतिमा शहीदस्मारक चंबाघाट में 2006 में स्थापित की गई थी, लेकिन कालका-शिमला फोरलेनके निर्माण के कारण शहीद की प्रतिमा को हटाकर पुलिस लाइन में सुरक्षितरखा गया था और काफी समय से वह यहीं पड़ी थी। पंजाब केसरी द्वारा इसमामले को प्रमुख्ता के साथ उठाया गया था। वीरवार को ले.जनरल पीवीएसएमएसके शर्मा द्वारा शहीद के परिजनों की मौजूदगी में कैप्टन संजय चौहान कीप्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सेना के कई अधिकारी उपस्थितरहे। शहीद के भाई अजय चौहान व उनकी माता निर्मला देवी, पंकज गुप्ता ने सेनाके गेट का नाम भी कैप्टन शहीद संजय चौहान के नाम व प्रतिमा दोबारा स्थापितकिए जाने पर सेना के अधिकारियों का अभार जताया है।















