DNN नाहन
08 अक्तूबर। श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 6 अक्तूबर, 2020 को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित कैम्पस इन्टरवयू में जिला सिरमौर के 16 अभ्यार्थियों का चयन आपरेटर के रूप में किया गया है।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर राजेश मेहता ने देते हुए बताया कि चयनित अभ्यार्थी सन फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैम्पस इन्टरवयू में 48 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था।















