DNN राजगढ़
25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत मण्डल सोलन द्वारा 132/33 के0वी0 गौढ़ा सब-स्टेशन में 27 अगस्त को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, आवश्यक कार्य के चलते 27 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे से 7 बजे तक राजगढ़, चारना तथा पनोग के समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजगढ़ नरेन्द्र ठाकुर ने दी। उन्होंने लोगों से इस कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है।

















