DNN कुल्लू ब्यूरो
25 अगस्त। जिला परियोजना अधिकारी समेकित विकास परियोजना कुल्लू ने सूचित किया है कि उनके कार्यालय की सरकारी गाड़ी मारूति जिप्सी की नीलामी प्रस्तावित की गई है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति /फर्मों से निर्धारित प्रपत्र पर मोहरबंद लिफाफे में उच्चतम दरें आमंत्रित की गई हैं जो कि जिला परियोजना अधिकारी समेकित विकास परियोजना कुल्लू के कार्यालय में 15 सितम्बर, 2020 को प्रातः 11 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि निविदाएं इसी दिन 11ः30 बजे खोली जाएंगी।


















