DNN शिमला
17 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कालेजों की परीक्षाओं जारी रखने के लिए शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान आया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि अभी तक सरकार ने परीक्षा रोकने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश में कालेजों की परीक्षाओं को जारी रखने के लिए आज ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। एसएलपी महाधिवक्ता को याचिका दायर करने को कहा गया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार सरकार ने तैयारी पूरी कर रखी थी। प्रदेश के सभी कालेजों में अंतिम सत्र की परीक्षाएं भी सोमवार को प्रातः 9:00 बजे शरू कर दी गई हैं। इसी के साथ कोरोना ग्रस्त जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना नेगिटिव रिपोर्ट लाने के लिए भी कहा गया था। इसी बीच सोमवार को हाईकोर्ट द्वारा आगामी आदेशों तक रोक लगा दी थी, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने बयान आया है। हालांकि, विद्यार्थियों में बड़ा संशय बना हुआ है। कल सर्वोच्च न्यायालय का भी परीक्षाओं को करवाने को लेकर फैसला आना है, जिसको लेकर भी प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की निगाहें भी इस ओर टिकी हैं।



उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट में एसएलपी फाइल करेगी ओर परीक्षाओं को जारी रखने की मांगी जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज ही हाईकोर्ट में दायर की जाएगी, एसएलपी महाधिवक्ता को याचिका दायर करने को कहा गया है। कल सुप्रीम कोर्ट से भी फैसला आना है। साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में 2630 के लगभग एसएमसी शिक्षक विद्यालयों में लगे है तथा सर्वोच्च न्यायालय ने इनकी नियुक्तियां रद्द करने को कहा है । एसएमसी शिक्षक जिनकी नियुक्तियों को रद्द करने की सर्वोच्च न्यायालय ने बात कही है। वह अध्यापक भी इस मुद्दे को लेकर अपना पक्ष तैयार कर रहे है और सरकार भी अपना पक्ष उच्च न्यायालय में रखेगी, क्योंकि हिमाचल विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है तो इस संदर्भ में प्रदेश सरकार भी अपना पक्ष रखेगी।
















