DNN शिमला
12 अगस्त। सिरमौर और सोलन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अब शिमला डीडीयू अस्पताल उपचार के लिए नहीं लाया जाएगा।हाई कोर्ट ने शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंदरजीत की ओर से दायर याचिका पर यह निर्णय लिया है। याचिकाकर्ता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि डीडीयू को चार जिलों का डेडिकेटिड कोविड अस्पताल बनाने को लेकर शहर में लोगों काफी नाराजगी थी क्योंकि डीडीयू अस्पताल शहर के बीचोंबीच है और इसके इर्दगिर्द काफी बाजार भी ऐसे में अगर कोरोना पॉजिटिव मरीज यंहा आते है तो शहर में लोगों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। 

हाईकोर्ट में मामले को लेकर याचिका दायर की गई जिस पर कोर्ट ने सिरमौर और सोलन जिले के मरीजों को डीडीयू लाने के बजाय स्थानीय अस्पताल में रखने के आदेश दिए हैं जिसका शहर वासी स्वागत करते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि डीडीयू अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट और स्पेशलिस्ट की कमी है, जिसके चलते मरीजों को आईजीएमसी शिफ्ट करने पड़ता है।

ऊर्जा मंत्री को भी डीडीयू से आईजीएमसी शिफ्ट किया गया है। हाईकोर्ट ने अब आदेश दिए हैं कि सोलन और सिरमौर जिले से अब कोरोना संक्रमित मरीज डीडीयू नहीं लाये जाएंगे।सिरमौर और सोलन जिले के मरीजों को अब स्थानीय अस्पताल में ही रखा जाएगा। केवल आपातकाल और अस्पताल के फूल होने पर मरीज शिमला डीडीयू लाये जाएंगे। मामले को लेकर आगामी 17 अगस्त को हाई कोर्ट में फिर से सुनवाई है। इंदरजीत सिंह ने बताया कि याचिका में डीडीयू अस्पताल की जगह किसी दूसरी जगह पर डेडिकेटिड कोविड अस्पताल बनाने की मांग की गई है जंहा पर सभी पर्याप्त सुविधाएं भी सुनिश्चित हो।
















