पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग हुई मौत, नहीं हुई पहचान

Crime Shimla

DNN शिमला
सुन्नी-थली पुल से एक अज्ञात महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ढूंढने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जयदेव शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को घरयाणा गांव के समीप पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News Archives

Latest News