DNN कुल्लू ब्यूरो
5 अगस्त। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम कुल्लू द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित युवक व युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में मोटर ड्राइविंग, मोटर मेकैनिक, स्टील फैब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्क्स, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटिंग, टेलरिंग, कंप्यूटर इत्यादि शामिल हैं।
जिला प्रबंधक ने कहा की कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए प्रार्थी कम से कम 12 वीं पास होना चाहिए। मोटर मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के लिए कम से कम 10 वीं पास व अन्य प्रशिक्षण हेतु प्रार्थी कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हेतु आवेदन सादे कागज पर 30 अगस्त तक जमा करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन केे साथ कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे जिनमें कुल्लू का स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति से संबंधित होने का प्रमाण पत्र, परिवार के समस्त साधनों से सालाना आय 35000 से अधिक न हो अथवा वह आईआरडीपी अथवा बीपीएल परिवार से संबंध रखता हो। प्रार्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम कुल्लू के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।















