DNN कुल्लू ब्यूरो
05 अगस्त। खंड विकास कुल्लू के तहत ग्राम रोजगार सेवकों के पांच रिक्त पदों को भराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह जानकारी विकास खंड अधिकारी कुल्लू डा. जयवंती ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन विकास खंड कार्यालय कुल्लू में 24 अगस्त तक जमा करवाना होगा। ग्राम रोजगार सेवक के पद के लिए अभ्यर्थी 18 से 45 वर्ष आयु के बीच होना चाहिए।
दस्तावेजों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि आवेदक को आयु प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र अंकतालिका सहित, 12 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्नातक का प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो तो, अनुसूचित जाति/ जनजाति और ओबीसी वर्ग का प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का बेसिक कोर्स, विकासखंड कुल्लू के निवासी का प्रमाण पत्र जो संबंधित पंचायत से प्राप्त करना होगा, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा हिमाचली प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करवाने को कहा गया है।















