DNN कंडाघाट
04 अगस्त। जिला स्वास्थ्य विभाग गए द्वारा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रोजाना सेम्पलिंग की जा रही है। इसी को लेकर कंडाघाट क्षेत्र से भी सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए है। मंगलवार को जिला के कंडाघाट क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। यह सभी सैम्पल सिविल अस्पताल कंडाघाट से लिए गए है। इन 26 लोगो मे 6 लोग वह है जो क्वारंटाइन किए गए है, जबकि 20 लोग वो है जो हाल में कंडाघाट में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उससे इन लोगो का सम्पर्क में था। इसकी पुष्टि सीनियर मैडिकल ऑफिसर डॉ पीएस नंदा ने है उन्होंने बताया कि मंगलवार को 26 लोगो के टेस्ट किए गए है ओर जांच के लिए सी आर आई कसौली भेजे गए इन की रिपोर्ट 72 घण्टो के भीतर आएगी।














