DNN सोलन ब्यूरो
03 अगस्त। सोलन जिला से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 79 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 79 सैम्पल में से ईएसआई काठा से 21, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 10, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 28 तथा ईएसआई परवाणू से 20 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में गत दिवस कोविड-19 के 27 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 690 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से अभी तक 23757 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।















