गोबिंदगढ़ मौहल्ला से आए 15 और कोरोना पॉजिटिव मामले

Others Sirmaur

DNN नाहन

जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से आज 15 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमे आज 15 की रिपोर्ट पॉजीटीव जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 15 नए पॉजिटिव आये मामलों में 4 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है तथा 11 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के बीच है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 169 एक्टिव मामले हैं।

News Archives

Latest News