रोहित ने सड़कों की दुर्दशा पर की सरकार की घेराबंदी

Politics Shimla

DNN कोटखाई

किसानों-बागवानों की भाग्य रेखा कही जाने वाली सड़कें अनदेखी के चलते गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़को की दुर्दशा और बदतर स्थिति से सड़को में गड्ढ़े हैं या गड्ढों में सड़क यह अनुमान लगाना मुश्किल हो गया हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्र के ढांचागत विकास को गति देने के उद्देश्य से ठियोग-हाटकोटी सड़क को स्तरोन्नत करना पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों व विश्व बैंक से वित्तपोषित कर  92% कार्य वर्ष 2017 में मुक्कमल हो चुका था लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय विधायक ने द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते मात्र 8% शेष बचे निर्माण कार्य को समयावधि पूर्व ही रद्द कर दिया। ठियोग-हाटकोटी सड़क के निर्माण कार्य रोकने से निर्माणाधीन पुलों के सरिए जंग लगने से ख़राब हो रहे हैं जिससे सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगी हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनाव को मात्र 2 वर्ष शेष है यदि पिछले 3 वर्षों में 2% प्रति वर्ष की गति से निर्माण कार्य में प्रगति हुई होती तो भी ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना का कार्य अब तक पूर्ण होने के करीब होता। रोहित ठाकुर ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2015 में भाजपा ने सस्ती लोकप्रियता व झूठी वाहवाही की ख़ातिर प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग जिसमें जुब्बल-नावर-कोटखाई में भी 5 राष्ट्रीय राजमार्ग  खोलने की बात की थी अब हाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दिए बयान से जुमला साबित हुई है। उन्होंने कहा कि छैला-नैरीपुल-यशवंत नगर-सोलन-औछघाट-कुमारहट्टी सड़क जिसे हॉर्टिकल्चर सड़क भी कहा जाता हैं के हालात सरकार के उदासीन रवैये से बद से बदतर बने हुए हैं।

News Archives

Latest News