SOLAN जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 480 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 480 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 480 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 178, नागरिक अस्पताल बद्दी से 97, ईएसआई काठा से 53, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 38, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 09, ईएसआई परवाणू से 21, नागरिक अस्पताल अर्की से 37 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 47 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला सोलन में आज 03 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना संक्रमण के लिए पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिला में आज तक कुल 62 व्यक्ति कोरोना संक्रमण के लिए पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 31 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं तथा 31 व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

News Archives

Latest News