कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए 31,000 रुपए का चैक भेंट

Others Solan

DNN सोलन

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन को आज यहां कोविड-19 रिलीफ फण्ड, जिला सोलन के लिए 31,000 रुपए का चैक भेंट किया गया।
सोलन के व्यापारी राधेशयाम अग्रवाल, पवन गोयल तथा भूषण गोयल ने उपायुक्त को उक्त राशि का चैक भेंट किया।
के.सी. चमन ने कोविड-19 रिलीफ फंड में अंशदान के लिए इन सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत आम जन एवं व्यापारी वर्ग द्वारा न केवल उदारतापूर्वक अंशदान किया जा रहा है अपितु जरूरतमन्द व्यक्तियों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और सभी से आग्रह करें कि यथासम्भव अपने घर पर ही रहें।

News Archives

Latest News