दो दिनों में SOLAN जिला से क्वारेनटाईन अवधि पूरी कर 388 व्यक्ति भेजे- विवेक चन्देल

Others Solan

DNN सोलन

जिला स्थित विभिन्न क्वारेनटाईन एवं आश्रय केन्द्रों से गत दो दिनों में 388 व्यक्तियों को 14 दिवस की क्वारेनटाईन अवधि पूर्ण करने के उपरान्त जिला सोलन एवं प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित उनके घर भेज दिया गया है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेेक चन्देल ने दी। इन व्यक्तियों कोे कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत क्वारेनटाईन किया गया था।
विवेक चन्देल ने कहा कि 14 तथा 15 अप्रैल, 2020 को इन व्यक्तियों को परिवहन निगम की बसों तथा अन्य छोटे वाहनों में भेजा गया। इनमें 46 व्यक्तियों को जिला मण्डी, 36 व्यक्तियों को बिलासपुर, 39 व्यक्तियों को हमीरपुर, 116 व्यक्तियों को कांगड़ा, 10 व्यक्तियों को ऊना, 07 व्यक्तियों को चम्बा, 09 व्यक्तियों कोे शिमला, 18 व्यक्तियों को सिरमौर, 01 व्यक्ति को लाहौल एवं स्पीति तथा 106 व्यक्तियों को जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भेजा गया।
उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को 14 दिन की क्वारेनटाईन अवधि पूर्ण करने के उपरान्त जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, कुनिहार, सोलन तथा परवाणु स्थित क्वारेनटाईन एवं आश्रय केन्द्रों से बसों एवं छोटे वाहनों के माध्यम से भेजा गया। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों में इन व्यक्तियों को भेजते समय सोशल डिस्टेन्सिग सहित अन्य नियमों का पूरा पालन सुनिश्चित बनाया गया।
विवेक चन्देल ने कहा कि जिला प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि लोग अधिकांश समय अपने घर पर ही रहें। क्वारेनटाईन किए गए लोगों का इन केन्द्रों में उचित ध्यान रखा जा रहा है और योग इत्यादि के माध्यम से उनकी मानसिक एवं शारीरिक अवस्था की देखभाल की जा रही है।

News Archives

Latest News