लूट के मकसद से हत्या 2 ARREST

Crime Solan

DNN परमाणु

जिला की परमाणु पुलिस ने 18 मार्च को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने सोनीपत व कालका से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि लूट के मकसद से यह हत्या की गई।
एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 18 मार्च की रात को हरिराम निवासी मंडी का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में ही यह मामला हत्या का लग रहा था क्योंकि हरिराम के शव पर वार किए गए थे। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी संदीप कुमार व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News