लोगों ने की मुख्यमंत्री से अस्पताल को लेकर पुनर्विचार करने की अपील

Others Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)
पच्छाद के सराहां अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने पर क्षेत्र के लोगों व कांग्रेसी नेताओं ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले में पुनर्विचार करने की मांग की है। लोगों का तर्क यह है कि इस क्षेत्र में इस अस्पताल के अलावा कोई अन्य अस्पताल नहीं है। लॉक डाउन और कर्फ्यू के दौरान लोगों के इधर उधर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है ऐसे में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे चिकित्सा उपचार मिलने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री से लोगों ने मामले में पुनर्विचार करके इस सेंटर को कहीं और बनाने की मांग की है।ताकि अस्पताल पहले की तरह चलता रहे। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर मण्डल अध्यक्ष बेलिराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य पूनम पंवार, बीडीसी अध्यक्षा उषा तोमर, उपाध्यक्ष खुशिराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा, मोहन लाल, प्रेम सिंह, जगदीश चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र , मुनिलाल पंवार, पृथ्वी सिंह, राजेन्दर ठाकुर, संजय पाल, धर्म सिंह, जोन अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, सूर्यकांत सेवल, राजेन्दर शर्मा, ज्ञान गौतम सहित अन्य लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा है कि सराहाँ अस्पताल 30 पंचायतो के निवासियों के लिए एकमात्र सिविल अस्पताल हैं, जँहा लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इस अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने के बाद पच्छाद के लोग किसी अन्य बिमारी के होने पर अपना इलाज करवाने कहाँ जायेंगे, क्यूंकि लोकडाऊन के चलते पहले ही लोगो का दुसरी तहसील या जिला में आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ हैं।

News Archives

Latest News