DNN सोलन
सोलन सदर थाना क्षेत्र के तहत एक 27 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान धर्मेंद्र उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति आंजी के नजदीक रहता था। उन्होंने बताया कि जैसे ही मृतक के परिजनों को घटना का पता चला वे उसे लेकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















