DNN सोलन
जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए 11 लोगों के परीक्षण के लिए भेजे गए रक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण के लिए नेगेटिव प्राप्त हुई है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी
उन्होंने कहा कि इन 11 लोगों के रक्त नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए थे। कसौली से इन सभी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है तथा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि आज नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी से 20 व्यक्तियों के रक्त नमूने जांच के लिए केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से कोरोना वायरस की जांच एवं पुष्टि की दिशा में अग्रसर है।















