सावित्री देवी ने कोविड-19 की लड़ाई के लिए दान की 1 लाख की राशि

Chamba Others

DNN चंबा

कोरोना वायरस (कोविड -19) के खिलाफ लड़ाई लड़ने के मकसद से चम्बा जिला के  भी कई दानवीर सरकार की मदद को आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में चंबा शहर के द्रोभी मोहल्ला की बुजुर्ग महिला सावित्री देवी ने 1 लाख की राशि भेंट करके एक नई मिसाल समाज में कायम की है। स्वर्गीय बसंत सिंह जन्दरोटिया की पत्नी सावित्री देवी ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट को तुड़वा कर 1लाख की राशि का चेक चंबा जिला के उपायुक्त विवेक भाटिया को भेंट किया।  उपायुक्त ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में उनके द्वारा की गई मदद अनुकरणीय है और यह मानवता का असली स्वरूप है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में इस तरह के उदाहरण दूसरों को प्रेरणा देते हैं।  समाज के सशक्तिकरण में मानवता की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

News Archives

Latest News