कफ्र्यू के दौरान शराब, अफीम, चरस व हैरोइन बरामद, 2 ARREST

Crime Solan

DNN धर्मपुर

जिला की धर्मपुर पुलिस ने कफ्र्यू के दौरान नशीले पदार्थों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से शराब, अफीम, चरस व हैरोइन बरामद हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धर्मपुर पुलिस की टीम रात को गश्त पर थी। इसी दौरान गांव लाडो के नजदीक पुलिस ने सुल्तानपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप को चैकिंग के लिए रोका। वाहन में चालक व एक अन्य युवक सवार था। चालक ने अपनी पहचान दुनीचन्द निवासी सोलन व दूसरे ने प्रताप सिंह निवासी सोलन बताई। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अन्दर से 10 अदद बोतले देशी शराब, 0.88 ग्राम अफीम, 12.95 ग्राम चरस, 0.92 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लियाहै। आगामी कार्राई की जा रही है। 

News Archives

Latest News