DNN धर्मशाला
विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने आज ग्राम पंचायत टंग पंचायत के अंद्राड़, तंगरोटी और तंगरोटी खास में लोगों की समस्याएं सुनीं साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। विधायक ने उप चुनाव में किए गए वायदे के अनुसार टंग पंचायत के विकास के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि जारी की।

विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि उन्होंने मतदान से पहले ही सर्वाधित वोट वाले बूथ के विकास के लिए वह दस लाख रुपये देने की घोषणा की थी। विधान सभा उप चुनाव में अंद्राड़ बूथ पर उन्हें सर्वाधिक वोट मिले थे। ऐसे में रविवार को उन्होंने अपने वायदे के अनुसार दस लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसके अलावा एक लाख रुपये अतिरिक्त प्रदान किया है। विधायक के समक्ष आई अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
इस मौके पर टंग पंचायत उपप्रधान गुलशन, पूर्व प्रधान सुरिंद्र राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री सुदर्शन धीमान, उपाध्यक्ष रशपाल और राम कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।















