JP नड्डा के दौरे से ठीक पहले बिंदल ने की प्रदेश BJP टीम की घोषणा

Politics Shimla

DNN शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस प्रकार कुल 22 पदाधिकारियों एवं 7 मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पदाधिकारियों में 6 महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति व 2 ओबीसी से संबंध रखने वाले नेताओं को कार्यभार सौंपा गया है।
इसमें प्रवीण शर्मा (पूर्व मंत्री), कृपाल परमार, राम सिंह, पुरषोतम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी, धनेश्वरी ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर व राकेश जम्वाल को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव के पद पर पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, डा. सीमा ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह तथा श्रेष्ठा चौधरी का कार्यभार संभालेंगे।
कोषाध्यक्ष के पद पर संजय सूद रहेंगे। मुख्य प्रवक्ता के रणधीर शर्मा व मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा (धर्मशाला) होंगे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी ओपी चौधरी (कांगड़ा), किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी राकेश शर्मा (बबली) (हमीरपुर), महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद रश्मिधर सूद (सोलन), युवा मोर्चा काअध्यक्ष पद अमित ठाकुर (चम्बा) तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दायित्व मोहम्मद राजबली (मण्डी) को सौंपी गई है।
प्रदेश के प्रवक्ताओं, मीडिया सह प्रभारियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, अन्य पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी।

News Archives