नागरिकता संशोधन कानून को लेकर BJP बूथ स्तर पर चलाएगी जन जागरूण अभियान

Politics Solan
DNN सोलन
केंद्र सरकार की तरफ से पारित नागरिकता संशोधन कानून की जागरूकता के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जन जागरूण अभियान शुरू करेगी। इसको लेकर सोलन मंडल ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 जनवरी से बूथ स्तर पर कानून की जागरूकता को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को विपक्षी पार्टियों की तरफ से कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कानून के मूल उदेश्य की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप, जिला महासचिव नंद राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिर्थानंद भारद्वाज, मंडल महासचिव भरत साहनी, संजीव सूद,धर्मेंद्र ठाकुर बंटी, लक्ष्मी ठाकुर , धर्मिन्दर ठाकुर,
नरेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत शर्मा, अभिषेक ठाकुर, कुलदीप चौहान व मीडिया प्रभारी नरेश गांधी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News