SOLAN के इन क्षेत्रों में 23 नवंबर को बिजली रहेगी बाधित

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर, 2019 को कोठों में विद्युत लाईन स्थानांतरित करने के कारण 33 केवी राजगढ़ तथा 33 केवी सराहां फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, कालाघाट, दौलांजी, नौणी, धारों की धार, टटूल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 09.00 बजे से 10.00 बजे तक तथा सांय 05.00 बजे से 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि  11 केवी जटोली फीडर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत जटोली, कोठों, मझगांव, बावरा तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News