DNN सोलन
अपराध सहित अन्य सूचनाएं अब लोग सीधे सीआईडी को दे सकेंगे, क्योंकि अब सीआईडी का कार्यालय सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय के भवन में शिफ्ट हो गया है। वीरवार को सीआईडी के डीएसपी खजाना राम ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में एसपी सीआईडी ने आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं आए। यह कार्यालय अभी तक शहर पुलिस चौकी की नीचे की मंजिल में था। अब इसे शहर के बीचों बीच खोला गया है। पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी खजाना राम ने कहा कि अब यह कार्यालय शहर के मध्य पुराने उपायुक्त कार्यालय में शिफ्ट हुआ है। इस कार्यालय में अब लोग आकर विभिन्न सूचनाएं दे सकेंगे।















