बिलासपुर के युवक से 34.28 ग्राम चिट्टा बरामद

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बीबीएन (आदित्य चड्ढा)
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए न्यू नालागढ़ में युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिर तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम गश्त पर थी। इसी दौरान न्यू नालागढ़ में एक युवक कैरी बैग उठाकर आ रहा था। टीम ने जब युवक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम लोकेंद्र ठाकुर उर्फ लक्की बताया। टीम ने जब युवक की तलाशी ली तो कैरी बैग से एक छोटा इलैक्ट्रानिक तराजू व दो जिप पाऊच बरामद हुई। जिप पाऊच को खोलने पर उसमें से मादक पदार्थ हैरोईन (चिट्टा) बरामद हुआ। टीम ने जब सरकारी तराजू पर जिप पाऊचों को तोला तो 34.28 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस टीम ने तुरंत चिट्टे, इलैक्ट्रानिक तराजू को कब्जे में लेकर युवक को गिर तार कर लिया।
एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिर तार कर लिया है। पुलिस ने चिट्टे की खेप और इलैक्ट्रानिक तराजू को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि युवक चिट्टे की खेप कहां से लाता है और कहां कहां बेचता है।

News Archives

Latest News