DNN सोलन
सोलन में शहरी कांगे्रस ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया। शहर में पिछले 5 दिनों से पानी नहीं आया है। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर परिषद के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा , जिसमें शहर में पानी की किलत को लेकर अध्यश से बात की गई और पानी की वितरण प्रणाली भी दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने विश्वाश दिलाया की दो दिन के अंदर पानी की समस्या ख़त्म हो जाएगी और अगर नहीं हुई तो वार्डो में पानी टैंकर की मदद से लोगों को दिया जाएगा।
वहीं शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने कहा कि कांग्रेस 2 दिन का इंतजार करेगी वरना उग्र प्रदर्शन करेगी और लोगों के इस समस्या का समाधान अति शीघ्र करवाएगी।















